Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर 700 हेल्थ क्लीनिक शुरू करेगी महाराष्ट्र सरकार

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 4 October, 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उनकी सरकार शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर प्रदेश में 700 'आपला दवाखाना' (स्वास्थ्य क्लीनिक) स्थापित करेगी। बकौल मुख्यमंत्री, प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूत करने के लिए हेल्थ बजट को दोगुना किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, 700 में 227 दवाखाने मुंबई में होंगे।