शिवसेना शिंदे गुट के सांसद की पत्नी ने उद्धव गुट से उम्मीदवार अपने बेटे को किया वोट
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद गजानन कीर्तिकर की पत्नी मेघना ने मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अपने बेटे (अमोल कीर्तिकर) को वोट किया। उन्होंने कहा, "मैंने अपने पति के शिंदे गुट में शामिल होने का समर्थन नहीं किया...बेटे को वोट किया और वह भारी मतों से जीतेगा।"
read more at ABP न्यूज़


