शीना बोरा मर्डर केस पर बनी डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज़
शीना बोरा हत्याकांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 23 फरवरी को रिलीज़ होगी। यह डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स, मेकमेक व इंडिया टुडे ग्रुप ने बनाई और इसका निर्देशन शाना लेवी व उराज़ बहल ने किया है। इसमें इंद्राणी, उनके बच्चे विधि मुखर्जी व मिखेल बोरा के अलावा पत्रकारों और वकीलों के इंटरव्यू दिखाए जाएंगे।


