शीना बोरा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद इंद्राणी मुखर्जी जेल से हुई रिहा
शीना बोरा हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को शुक्रवार को मुंबई की भायखला जेल से रिहा कर दिया गया। एक सीबीआई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मुखर्जी को अपना पासपोर्ट विशेष अदालत को सौंपना होगा और वह अदालत की अनुमति के बिना भारत से बाहर नहीं जा सकती हैं।
read more at Times Now नवभारत


