शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 7 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1,01,043.69 करोड़ बढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को बाज़ार मूल्यांकन में सर्वाधिक ₹37,581.61 करोड़ और टीसीएस को ₹22,082.37 करोड़ का लाभ हुआ। गौरतलब है, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को लाभ जबकि एचयूएल, भारती एयरटेल और एसबीआई को घाटा हुआ है।
read more at भाषा


