शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.26 लाख करोड़ बढ़ा
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 8 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.26 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का बाज़ार पूंजीकरण सर्वाधिक ₹28,956.79 करोड़ बढ़ा जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाज़ार पूंजीकरण में ₹28,759 करोड़ बढ़ोतरी हुई। गौरतलब है, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई को लाभ जबकि आईटीसी और इन्फोसिस को घाटा हुआ है।
read more at भाषा


