Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शुक्र ग्रह में पहली बार सक्रिय ज्वालामुखी के स्पष्ट भूवैज्ञानिक साक्ष्य मिले

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 16 March, 2023
नासा ने बताया है कि वैज्ञानिकों को पहली बार शुक्र ग्रह की सतह पर सक्रिय ज्वालामुखी के स्पष्ट भूवैज्ञानिक साक्ष्य मिले हैं। 30-साल से अधिक समय पहले नासा के मैगेलन स्पेसक्राफ्ट द्वारा ली गई शुक्र की रडार तस्वीरों का गौर से अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिकों को इसका पता चला। तस्वीरों से ज्वालामुखीय छिद्र का आकार बदलने का खुलासा हुआ।
read more at NASA