शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, निफ्टी 16,000 अंक से नीचे पहुंचा
भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 2% की गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स ने 1,000 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की जिसके बाद यह 54,000 के स्तर से नीचे पहुंच गया जबकि निफ्टी लगभग 300 अंक टूटकर 16,000 से नीचे पहुंचा। आईटीसी को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयर गिरावट के साथ खुले।
read more at Moneycontrol हिंदी


