शूटर मेराज ने रचा इतिहास, विश्व कप के स्कीट इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने
भारतीय शूटर मेराज अहमद खान ने सोमवार को आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों के स्कीट इवेंट में देश का पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 40 शॉट फाइनल में उत्तर प्रदेश के 46-वर्षीय मेराज ने कोरिया के मिनसू किम (36) और ब्रिटेन के बेन लेवेलिन (26) को पछाड़ते हुए 37 का स्कोर बनाया।
read more at News24 हिन्दी


