शूरा से पहली बार तब मिला था जब वह रवीना की मेकअप आर्टिस्ट थीं: उनसे पहली मुलाकात पर अरबाज़
अभिनेता-फिल्ममेकर अरबाज़ खान ने बताया है कि वह अपनी पत्नी शूरा खान से पहली बार तब मिले थे जब वह अभिनेत्री रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट थीं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 में शादी करने से पहले दोनों ने एक-दूसरे को करीब एक साल तक डेट किया था। अरबाज़ का पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से 2017 में तलाक हुआ था।


