शेयर बाज़ार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 54,799 व निफ्टी 16,370 पर पहुंचे
घरेलू शेयर बाज़ार सूचकांक गुरुवार को आईटी, मेटल और सार्वजनिक बैंकों के शेयरों में तेज़ी के बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स गुरुवार को 273.62 अंकों की छलांग लगाकर 54,799.55 और निफ्टी 88.35 अंक बढ़कर 16,370.60 पर पहुंच गया। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, टेक महिंद्रा और लार्सन ऐंड टुब्रो सर्वाधिक मुनाफे वाले शेयरों में शामिल रहे।
read more at The Financial Express


