शेयर बाज़ार में जारी गिरावट से 5 दिन में निवेशकों को ₹15.74 लाख करोड़ का हुआ नुकसान
घरेलू शेयर बाज़ारों में पिछले 5 दिन से जारी गिरावट के कारण निवेशकों को ₹15.74 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। वैश्विक स्तर पर कमज़ोर रुख के चलते बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 1,045 अंक टूटकर 51,495.79 पर जबकि निफ्टी 331.55 अंक टूटकर 15,360.60 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांकों ने गुरुवार को 52 हफ्तों के नए निचले स्तर को छुआ।
read more at भाषा


