शेयर बाज़ार में तेज़ी के बीच 2 दिन में ₹3.43 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
शेयर बाज़ार में तेज़ी के बीच पिछले 2 कारोबारी सत्रों में निवेशकों की संपत्ति ₹3.43 लाख करोड़ बढ़ गई। बुधवार को कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 64,000 अंकों को पार कर गया। वहीं, 2 दिनों में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार मूल्यांकन ₹3,43,718.15 करोड़ बढ़कर ₹2,94,11,131.69 करोड़ हो गया।
read more at भाषा


