शेयर बाज़ार के रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बीच किन शेयरों में रही तेज़ी और किनमें आई गिरावट?
बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 181.87 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 76,992.77 और एनएसई का निफ्टी 66.70 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 23,465.60 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में शामिल महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (2.20%), टाइटन (1.79%), एचडीएफसी बैंक (1.05%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (0.88%) के शेयरों में तेज़ी रही। वहीं, टेक महिंद्रा (1.38%), टीसीएस (1.17%) और विप्रो (1.05%) के शेयरों में गिरावट आई।
read more at BSE


