शॉपिंग से लौटने के कुछ देर बाद ही शख्स को अपनी जीप में मिला मधुमक्खियों का छत्ता
ऑस्ट्रेलिया में रिज़वान खान नामक शख्स को शॉपिंग से लौटने के बाद अपनी पार्क्ड जीप में ड्राइवर सीट के पास कोने में मधुमक्खियों का छत्ता मिला और उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया है। बतौर रिपोर्ट्स, रिज़वान 10 मिनट बाद ही जीप के पास आ गए थे जिसके बाद एक शख्स ने छत्ता हटाने में रिज़वान की मदद की।


