शॉपिफाई ने दो से ज़्यादा लोगों की सभी मीटिंग्स को किया रद्द
कनाडाई ई-कॉमर्स कंपनी शॉपिफाई ने 2023 में उन सभी मीटिंग्स को रद्द कर दिया है जिनमें दो से ज़्यादा लोग शामिल हैं। कंपनी के सीईओ कैज़ निजेटिन ने कहा, "लोगों को उनका समय लौटाते हैं। कंपनियां उनके लिए होती हैं जो काम करते हैं, मैनेजर्स के लिए नहीं।" शॉपिफाई ने बुधवार को मीटिंग नहीं करने का नियम भी लागू किया।
read more at Moneycontrol


