शोक प्रस्ताव में काले कपड़े पहनना दुखद: सपा विधायकों को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम पाठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कई सपा विधायकों के काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचने पर उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी है। पाठक ने कहा, "सदन में पहली बार नेताओं ने शोक प्रस्ताव में काले कपड़ों में प्रदर्शन किया है।" उन्होंने कहा, "यह संसदीय लोकतंत्र के लिए दुखद है, सपा के कुकृत्यों के चलते देश शर्मसार हुआ है।"
read more at ABP न्यूज़


