शोभा करंदलाजे पर 'तमिलनाडु के व्यक्ति ने बेंगलुरु में बम रखा' बयान को लेकर दर्ज हुआ केस
तमिलनाडु पुलिस ने केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे के 'तमिलनाडु के व्यक्ति ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में बम रखा' वाले बयान को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। त्यागराजन नामक व्यक्ति की शिकायत पर मदुरै में साइबर क्राइम पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। करंदलाजे अपने बयान पर माफी मांग चुकी हैं।
read more at ANI


