शोभा करंदलाजे पर 'तमिलनाडु के शख्स ने बेंगलुरु में बम रखा' बयान को लेकर कार्रवाई का निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के 'तमिलनाडु के व्यक्ति ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में बम रखा' वाले बयान को लेकर आदर्श आचार संहिता के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएमके के एक नेता ने इसे लेकर करंदलाजे के खिलाफ ईसीआई में शिकायत दर्ज कराई थी।


