शोर मचाने पर ब्लैकबोर्ड पर नाम लिखने से नाराज़ छात्र ने दिल्ली में क्लास मॉनिटर को मारा चाकू
तिगरी (दिल्ली) में गुरुवार को एक सरकारी स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने क्लास मॉनिटर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र ने बताया कि उसने शोर मचाने पर आरोपी छात्र का नाम ब्लैकबोर्ड पर लिख दिया था जिससे वह नाराज़ था। बकौल पुलिस, मामले में आरोपी छात्र समेत 2 को पकड़ा गया है।
read more at Hindustan Times


