Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

श्रीनगर की डल झील में शराब पीते दिखे पर्यटक, वीडियो सामने आने के बाद की गई कार्रवाई की मांग

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 9 June, 2024
श्रीनगर (कश्मीर) की डल झील में शिकारा में बैठकर शराब पीते कुछ पर्यटकों का वीडियो सामने आया है जिसके बाद कई धार्मिक नेताओं व राजनेताओं ने कार्रवाई की मांग की है। धार्मिक विद्वानों के समूह मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा ने कहा कि कश्मीर के लोग पर्यटकों का सम्मान करते हैं लेकिन किसी भी 'गैर-इस्लामी' या 'अनैतिक' कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।