Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

श्रीनगर में 2 अलग आतंकी हमलों में एक आम नागरिक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

short by जय शंकर ठाकुर / on Sunday, 3 October 2021
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को 2 अलग-अलग आतंकी हमलों में एक आम नागरिक की गोली लगने से मौत हो गई व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, आतंकियों ने सीआरपीएफ बंकर पर भी ग्रेनेड फेंका लेकिन निशाना चूकने के कारण किसी प्रकार की हानि नहीं हुई।