Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस दल पर किया हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

short by जय शंकर ठाकुर / on Sunday, 12 September 2021
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के खानयार इलाके में आतंकवादियों ने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस दल पर हमला किया है जिसमें एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर गोलियां लगने के कारण घायल हो गया है। एक अधिकारी के अनुसार, घायल पुलिसकर्मी को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।