दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी श्रीनगर में बनाएगी मॉल
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनाने वाली दुबई की रियल एस्टेट कंपनी एमार प्रॉपर्टीज़ ने कहा है कि वह श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में 5,00,000 वर्ग फुट का शॉपिंग मॉल बनाएगी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और दुबई की सरकार के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। एमार जम्मू-कश्मीर में रियल एस्टेट और अन्य परियोजनाओं में निवेश पर भी विचार कर रही है।
read more at The Financial Express


