श्रीनगर में सैयद अली शाह गिलानी की संपत्ति समेत जमात-ए-इस्लामी की 3 संपत्तियां सील
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के ज़िला प्रशासन ने यूएपीए के तहत प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी की तीन संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया है। इन संपत्तियों में दिवंगत अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का एक घर भी शामिल है। खबर है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी की सैकड़ों करोड़ रुपए की 188 संपत्तियों की कार्रवाई करने के लिए पहचान की है।
read more at News18 हिंदी


