Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

श्रीलंका की मदद के लिए तमिलनाडु के डीएमके सांसद अपना एक महीने का वेतन करेंगे दान

short by अंकिता ठाकुर / on Thursday, 5 May, 2022
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए तमिलनाडु के डीएमके सांसदों ने अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का फैसला किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री व डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने पार्टी की ओर से ₹1 करोड़ देने की घोषणा की थी और लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी।