Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

श्रीलंका के लिए बड़ी भूमिका निभा रहा है भारत: आर्थिक संकट के बीच पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 11 July, 2022
श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा है कि भारत उनके देश के लिए बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, "भारत संकट की शुरुआत से मददगार रहा है...हमारा सहयोग किया है। हम आभारी हैं।" भारत ने इससे पहले कहा था कि उसने इस साल श्रीलंका को '$3.8 अरब की मदद' की है।
read more at ANI