श्रीलंका क्रिकेट ने बांग्लादेश का उड़ाया मज़ाक, लिखा- नहीं है कोई विश्व स्तरीय गेंदबाज़
श्रीलंका क्रिकेट ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के निदेशक खालिद महमूद के बयान 'श्रीलंका के पास कोई विश्व स्तरीय गेंदबाज़ नहीं है' के बाद बांग्लादेश का मज़ाक उड़ाया है। बांग्लादेश को एशिया कप-2022 से बाहर करने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने मैच का स्कोरकार्ड फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, "बांग्लादेश, जिसके पास कोई विश्व स्तरीय गेंदबाज़ नहीं है...मैच हार गया...है ना?"
read more at Facebook


