Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

श्रीलंका में प्रदर्शनों के बाद देश छोड़कर भागे पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे लौटे स्वदेश

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 3 September 2022
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच जुलाई में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद देश छोड़कर भागे पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शनिवार को स्वदेश लौट गए। राजपक्षे ने उनके आवास और दफ्तर में प्रदर्शनकारियों के घुसने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। वह मालदीव से होकर सिंगापुर चले गए थे और उन्होंने कुछ हफ्ते थाईलैंड में बिताए।