श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ियों को ले जाने वाली बस में चंडीगढ़ में मिले कारतूस के दो खोखे
चंडीगढ़ पुलिस ने आईटी पार्क स्थित द ललित होटल में रुके श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ियों को ले जाने वाली बस से कारतूस के दो खोखे बरामद किए हैं। जब खिलाड़ी होटल से बस में सवार होने वाले थे तब ये खोखे बरामद हुए। बकौल पुलिस, खोखे लगेज कंपार्टमेंट से बरामद हुए थे और बस चालक से पूछताछ जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


