श्रीलंकाई राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में 10 मिनट के लिए गुल हुई बिजली, सीआईडी करेगी जांच
श्रीलंका में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संसद परिसर में लगभग 10 मिनट तक बिजली गुल रही। 'कोलंबो पेज' के मुताबिक, राष्ट्रपति के रेड कार्पेट पर प्रवेश करने के बाद टीवी चैनलों पर समारोह का लाइव प्रसारण बंद हो गया था। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) बिजली गुल होने की घटना की जांच करेगा।
read more at भाषा


