Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिंगापुर ने 16 तरह के कीड़ों को खाने की दी मंज़ूरी

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 9 July, 2024
सिंगापुर फूड एजेंसी (एसएफए) ने 16 तरह के कीड़ों को खाने की मंज़ूरी दी है। इन कीड़ों में झींगूर, टिड्डे और मीलवॉर्म (रेंगने वाले कीड़े) की कई किस्में शामिल हैं। एसएफए ने कहा कि जो लोग मानव उपभोग या पशुधन के चारे के लिए कीड़ों का आयात या पालन करना चाहते हैं, उन्हें एसएफए के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।