सिंगर एड शीरन ने गुरुग्राम में अपना कॉन्सर्ट रोककर भीड़ में बेहोश हुए फैन का जाना हालचाल
सिंगर एड शीरन ने गुरुग्राम (हरियाणा) में शनिवार को अपने कॉन्सर्ट को बीच में 5 मिनट के लिए रोका क्योंकि मंच के सामने दर्शकों में से एक प्रशंसक अचानक बेहोश हो गया था। शीरन ने कहा, "भीड़ में कोई बेहोश हो गया है...प्लीज़ उसे सांस लेने के लिए थोड़ी जगह दें।" उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को प्रशंसक की मदद करने को कहा।
read more at Hindustan Times


