सिंगर कैटी पेरी को किस करते दिखे कनाडा के पूर्व पीएम ट्रूडो
पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कैलिफोर्निया में एक यॉट पर सिंगर कैटी पेरी को किस करते देखे गए हैं। इस साल जुलाई में एक रेस्टोरेंट में दिखने पर दोनों के डेटिंग की अटकलें लगी थीं। पेरी ने इसी साल अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम से अलग होने की पुष्टि की थी जबकि ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी 2023 में अलग हुए थे।
read more at Hindustan Times


