सिंगर शान की बिल्डिंग में लगी आग, उनका परिवार है सुरक्षित
सिंगर शान की बांद्रा पश्चिम (मुंबई) स्थित आवासीय बिल्डिंग की सातवीं मंज़िल पर मंगलवार तड़के आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय शान का परिवार अपने घर में मौजूद था लेकिन सब सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस और दमकलकर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


