सिंधु के बाद पाकिस्तान को फिर लगेगा झटका, उसके विमानों और जहाज़ों पर बैन लगा सकता है भारत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद करने की तैयारी कर रही है। बकौल रिपोर्ट्स, भारत सरकार पाकिस्तानी जहाज़ों के बंदरगाहों पर आने पर भी रोक लगा सकती है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की थी जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया था।
read more at ABP न्यूज़


