Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹2.99 लाख करोड़ घटा, TCS को लगा तगड़ा झटका

short by Aakanksha / on Sunday, 28 September 2025
सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले हफ्ते कुल मिलाकर ₹2.99 लाख करोड़ तक घट गया। इसमें सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) को हुआ जिसका बाज़ार पूंजीकरण ₹97,597 करोड़ घटकर ₹10,49,281 करोड़ रह गया। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का पूंजीकरण ₹40,462 करोड़ घटकर ₹18,64,436 करोड़ जबकि इन्फोसिस का ₹38,095 करोड़ घटकर ₹6,01,805 करोड़ रह गया।
read more at भाषा