सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम ज़मानत की अवधि 12 अक्टूबर तक बढ़ाई गई
दिल्ली की एक अदालत ने बारामूला (जम्मू-कश्मीर) से निर्दलीय सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम ज़मानत की अवधि 12 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने राशिद को 13 अक्टूबर को जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया है। इससे पहले 10 सितंबर को कोर्ट ने टेरर फंडिंग के केस में राशिद को 2 अक्टूबर तक अंतरिम ज़मानत दी थी।
read more at ABP न्यूज़


