Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सांसद जी हेलीकॉप्टर भेजिए, प्रसव पीड़ा हो रही: MP के गांव में सड़क की मांग करने वाली लीला साहू

short by अपर्णा / on Wednesday, 23 July 2025
सीधी (मध्य प्रदेश) स्थित अपने गांव में पक्की सड़क की मांग करने वाली गर्भवती महिला लीला साहू ने नया वीडियो जारी कर कहा है, "हमें दर्द (प्रसव पीड़ा) हो रहा है, सांसद जी (राजेश मिश्रा) प्लीज़ हेलीकॉप्टर भेजिए।" लीला ने कहा, "कोई वाहन आ नहीं पा रहा, आप हमें हेलीकॉप्टर से उठवाने की बात कर रहे थे तो अब उठवाइए।"