Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सांसद बांसुरी की संस्कृत शपथ के बाद सुषमा स्वराज की शपथ का पुराना वीडियो हुआ वायरल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 25 June, 2024
पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी और नई दिल्ली से सांसद चुनी गईं बांसुरी स्वराज ने सोमवार को लोकसभा में संस्कृत में सांसद के रूप में शपथ ली। इसके बाद संस्कृत में सांसद के रूप में शपथ लेती हुईं सुषमा स्वराज का पुराना वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। एक X यूज़र ने कमेंट किया, "जैसी मां...वैसी बेटी।"