Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सांसद राशिद को नहीं मिली बजट सत्र में भाग लेने की मंज़ूरी, जेल में करेंगे भूख हड़ताल

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 31 January 2025
टेरर फंडिंग मामले में 2019 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद बारामूला (जम्मू-कश्मीर) से सांसद इंजीनियर राशिद ने बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलने के बाद भूख हड़ताल करने का एलान किया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र में लिखा, "मुझे मेरे संवैधानिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है...यह लोकतंत्र का मज़ाक है।''