Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सांसद ज़ियाउर्रहमान को HC से लगा झटका, संभल हिंसा मामले में FIR रद्द करने की मांग खारिज

short by श्वेता भारती / on Friday, 3 January, 2025
इलाहाबाद हाईकोर्ट (उत्तर प्रदेश) ने संभल हिंसा से जुड़े मामले में सपा सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार करते हुए कहा है कि पुलिस जांच जारी रहेगी। हालांकि, कोर्ट ने पुलिस को सांसद को गिरफ्तार न करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बर्क को जांच में पुलिस का सहयोग करने को कहा है।