Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साइप्रस में इंसानों से ज़्यादा बिल्लियां होने के पीछे की क्या है कहानी?

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 17 November 2024
भूमध्यसागर के खूबसूरत द्वीप साइप्रस में इंसानों से ज़्यादा बिल्लियों की संख्या है इसलिए इस द्वीप को 'कैट्स आइलैंड' भी कहा जाता है। एक कहानी के अनुसार, रोमन महारानी हेलेना को सांप बिल्कुल पसंद नहीं थे इसलिए सांपों से निपटने के लिए बिल्लियों को मिस्र से लाया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, साइप्रस में बिल्लियों की संख्या करीब 15 लाख है।