साइबर अपराधियों ने DRDO के पूर्व साइंटिस्ट से ₹40 लाख ठगे, दिल्ली पुलिस ने 4 को दबोचा
डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक से ₹40 लाख की ठगी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व वैज्ञानिक ने गूगल से एक कंपनी का कस्टमर सपोर्ट नंबर निकाला था जो फर्ज़ी था। कॉल करने पर ठगों ने उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर उनके खाते से धीरे-धीरे ₹40 लाख निकाल लिए।
read more at इंडिया टीवी


