Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साइबर अपराधियों ने यूपी में बैंक का RTGS चैनल हैक कर ट्रांसफर किए ₹16 करोड़

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 15 July, 2024
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में सेक्टर-62 स्थित नैनीताल बैंक की ब्रांच के आरटीजीएस चैनल को हैक कर साइबर अपराधियों ने ₹16 करोड़ से अधिक की ठगी की है। 84 बार में पूरी रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया। ब्रांच में बैलेंस शीट का मिलान करते वक्त इस ठगी का खुलासा हुआ और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।