आपत्तिजनक वीडियो कॉल के बाद अहमदाबाद में शख्स हुआ ठगी का शिकार, ठगे गए ₹50 लाख
अहमदाबाद के 25 वर्षीय युवक को वॉट्सऐप पर अनजान नंबर से अश्लील वीडियो कॉल कर ठगों ने ब्लैकमेल किया और खुद को दिल्ली साइबर क्राइम अधिकारी बताकर ₹49.78 लाख वसूले। ब्लैकमेलिंग जारी रहने पर युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच मामले की गहन जांच कर रही है और उन ठगों की तलाश में जुटी है।
read more at Newsbytesapp


