Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए बैंकों की वेबसाइट को मिलेगा नया डोमेन

short by विप्रांशु पंत / on Friday, 7 February 2025
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि आम साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए सभी बैंकिंग इकाइयों का डोमेन बदलकर bank.in और गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) का डोमेन fin.in किया जाएगा। शुक्रवार को हुई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि नए डोमेन के लिए अप्रैल 2025 से पंजीकरण शुरू हो जाएगा।