Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साई सुदर्शन ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20I में भारत के लिए किया डेब्यू

short by रघुवर झा / on Sunday, 7 July, 2024
साई सुदर्शन ने रविवार को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में भारत के लिए डेब्यू किया। इससे पहले सीरीज़ के पहले मैच में रियान पराग, अभिषेक शर्मा व ध्रुव जुरेल ने टी20I में भारत के लिए डेब्यू किया था। गौरतलब है कि साई सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 527 रन बनाए थे।