सीएम फडणवीस की नागपुर रैली में भीड़ में ₹26 लाख के गहने हुए चोरी, 11 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस रविवार को पहली बार नागपुर पहुंचे और उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने रैली का आयोजन किया। इस दौरान रैली में जुटी भीड़ में चोरों ने 33 लोगों से चेन स्नेचिंग की और गहने-जेवरात चोरी कर लिए जिसकी कीमत ₹26 लाख बताई जा रही है। गिरोह के 11 लोग अरेस्ट किए गए हैं।
read more at इंडिया टीवी


