सीएम सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर किया पीएम मोदी का स्वागत, भेंट की बुद्ध की मूर्ति
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कर उन्हें बुद्ध की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री संग मुलाकात की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री आज जमशेदपुर जाने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें 2-घंटे तक रांची एयरपोर्ट पर इंतज़ार करना पड़ा।
read more at ABP न्यूज़


